विष्णुगढ़: शिक्षकों के प्रतिनियोजन से टाटीझरिया उच्च विद्यालय में पढ़ाई ठप, मुखिया ने डीसी से की शिकायत
शिक्षकों के प्रतिनियोजन से टाटीझरिया उच्च विद्यालय की पढ़ाई ठप, मुखिया ने डीसी से की शिकायत। 15 में से 5 शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजा, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी। उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीझरिया इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है, जिससे यहां की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।