सादाबाद: होमगार्ड के बेटे ने 2 दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हाथरस की सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में होमगार्ड के बेटे द्वारा एक किशोरी के साथ 2 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। किशोरी के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण करा मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है