पत्थलगांव: धनतेरस पर पत्थलगांव में खरीदारी रही फीकी, सड़कों पर भीड़ लेकिन दुकानों में सन्नाटा
दीपावली पर्व के प्रमुख अवसर धनतेरस पर पत्थलगांव शहर में इस वर्ष खरीदारी का उत्साह फीका नजर आया। बाजार की सड़कों पर लोगों की भीड़ तो दिखाई दी, लेकिन दुकानों में ग्राहकों की अपेक्षित चहल-पहल नहीं रही। दुकानदारों के मुताबिक, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार धनतेरस पर खरीदारी काफी कम हुई है। धनतेरस के अवसर पर हर साल सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान