दुर्ग के विकास को मिलेगी नई गति
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा सुशासन तिहार के दौरान नवीन कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण हेतु घोषणा की थी आज कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन विभिन्न विभागों के कार्यालयों, कॉन्फ्रेंस हॉल, पर्याप्त पार्किंग एवं नागरिक सुविधाओं का एकीकृत केंद्र बनेगा। अधिकारियों को शीघ्र डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
यह परियोजना सुशासन, बेहतर प्रशासनिक सेवाओं और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नए दुर्ग की पहचान बनेगी।
#cgkasushasantihar #DurgDevelopment #VishnuDevSai #Durg #GoodGovernance