सूरजपुर: मिट्टी की कारीगर सोनकुमारी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय संदेश
सूरजपुर की सोनकुमारी प्रजापति को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आत्मीय पत्र से मिला बड़ा प्रोत्साहन। मिट्टी के दीये, गुल्लक और मटके बनाकर महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी सोनकुमारी स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री की विष्णु के पाती पहल के तहत इस प्रोत्साहन ने उनके जज़्बे को और मजबूत किया है।