दमयंती नगर: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पहुंचे दमोह, मां बड़ी देवी मंदिर में किए दर्शन; शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी श्रद्धांजलि
दमोह मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार शाम दमोह पहुंचे। सर्किट हाउस मे एडीएम राजेश मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सौरभ गंधर्व और जिला पंचायत सीईओ हलधर मिश्रा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने आमचौपरा में शोकाकुल परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मां बड़ी देवी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के पुजारी पंडित आशीष दत्त कटारे के पिता के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की।