सिंगरौली: छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे सिंगरौली, प्रबुद्ध जन सम्मेलन में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली पहुंचे और यहां से उन्होंने सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के लिए लोकसभा चुनाव की शुरुआत कर दी। उन्होंने बैढ़न में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को 400 से ज्यादा सीट दिलाने का संकल्प लेना है।