सिंगरौली: जिले में 429 विकास कार्यों व दो कोयला खदानों की परियोजनाओं का पीएम द्वारा किया गया वर्चुअली लोकार्पण व भूमिपूजन
विकशित भारत विकशित मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सिंगरौली जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। वही जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन रामलीला मैदान बैढ़न में राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा रावेन्द सिंह के मुख्य अतिथि एवं सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10380 आम नागरिको के उपस्थित में किया गया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा वर्चुल माध्यम से सिंगरौली जिले के विभिन्न विकास कार्यो लागत 69.65 करोड का वर्चुअल लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया गया।