नरहट: नरहट में थाना प्रभारी गौतम कुमार ने अवैध बालू और गिट्टी पर की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर व ट्रक किया ज़ब्त
Narhat, Nawada | Jul 10, 2026 नरहट थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में खनन विभाग के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर और अवैध गिट्टी लदा एक ट्रक जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन, भंडारण तथा आयात-निर्यात पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लागू है।