राजगढ़: सादुलपुर-चूरू रेल लाइन पर स्विफ्ट कार पहुंची, ट्रेन सामने आने पर चालक ने कूदकर बचाई जान, कार क्षतिग्रस्त
Rajgarh, Churu | Aug 13, 2026 सादुलपुर-चूरू रेल लाइन पर बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हिसार की ओर से आ रही स्विफ्ट कार का चालक रास्ता भटककर रेल लाइन के पास पहुंच गया। तभी सामने से ट्रेन आती देख चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।चिड़ावा तहसील निवासी 21 वर्षीय ईश्वर सिंह स्विफ्ट कार से हिसार की तरफ से आ रहा था।