पेटलावद: पेटलावद में 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस, आयोजन समिति ने की प्रेसवार्ता
12 नवंबर शाम 7 बजे पेटलावद में जनजाति विकास मंच एवं मूर्ति स्थापना समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि पेटलावद में जनजाति गौरव दिवस 15 नवंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान पुराना बस स्टैंड के समीप भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित की जाएगी, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की बात कही गई है।