पीथमपुर: महू-नीमच मार्ग पर 47 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pithampur, Dhar | Oct 19, 2025 औद्योगिक पीथमपुर के महू-नीमच मार्ग किनारे एक 47 साल के व्यक्ति का शव मिला। जिससे सनसनी फैल गई। मृतक उज्जैन जिले के हर्षोदम स्थित मठिया कॉलोनी निवासी मानसिंह पिता प्रकाश मावी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।