बरही: खितौली में उमरार और भदार नदी उफान पर, खितौली-चंदिया उमरिया मार्ग बंद, ग्रामीण परेशान
Barhi, Katni | Aug 20, 2026 बरही थाना क्षेत्र के खितौली के उमरार नदी भदार नदी का जल स्तर बढ़ने से खितौली से उमरिया चंदिया मार्ग बंद हो गया जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा यहां हर वर्ष ऐसी समस्या निर्मित होती है बावजूद शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है बताया गया है कि देर शाम तक नदी का जल स्तर कम होने के बादअवगमन शुरू हुआ।