गाज़ियाबाद: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 6 अभ्युक्तों को साइबर सेल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना साइबर सेल पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 6 अभियुक्त विकास, अजय, दिलीप नरेंद्र, संदीप और ईशु को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष साइबर सेल ने बताया कि इन्होंने शेयर ट्रेडिंग की ओरिजिनल कंपनियों के नाम के जैसे नाम रखकर कंपनियां बनाई हुई थी और उसी के माध्यम से लोगों को ठगा करते थे।इनके गिरफ्तार होने से 84 घटनाओं का खुलासा हुआ है।