गाज़ियाबाद: लोहिया नगर में ट्रक में लगी आग, दमकल विभाग ने आग को बुझाया
गाजियाबाद के लोहिया नगर इलाके में बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे अचानक ट्रक में आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही एक फायर टैंकर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।