गाज़ियाबाद: लोकसभा चुनाव के चलते एसीपी साहिबाबाद ने पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बल के साथ किया पैदल मार्च
लोकसभा चुनाव के चलते मंगलवार देर रात एसीपी साहिबाबाद ने थाना साहिबाबाद, इंदिरापुरम और लिंकरोड के थाना प्रभारी के साथ अलग अलग क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अर्ध सैनिक बल भी मौजूद रहा। एसीपी ने बताया कि ये पैदल मार्च संवेदनशील इलाकों के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किया जा रहा है।