गाज़ियाबाद: थाना खोड़ा पुलिस टीम ने 1 शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस बरामद
थाना खोड़ा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर बुधवार को सुधीर कुमार नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी डा० भीमराव अम्बेडकर गेट दिल्ली बार्डर खोड़ा कालोनी के पास से की गई है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 1 पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुई हैं।