गाज़ियाबाद: स्वाट टीम नगर जोन व थाना सिहानीगेट पुलिस टीम ने दो करोड़ की फिरौती मांगने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार
बुधवार को स्वाट टीम नगर जोन व थाना सिहानीगेट पुलिस टीम ने दो करोड़ की फिरौती मांगने वाले आलम गीर व दानिश नाम के 2 अभियुक्तों को जल निगम टी प्वाइंट हाईवे एन0एच0-9 से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बीते 21 अप्रैल को भुवन गोयल नाम के वादी की ओर से लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उन्हें एक बंद पत्र भेजा गया, जिसमें 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी।