गाज़ियाबाद: मालिक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले पिता पुत्र को सिहानी गेट पुलिस ने नेशनल हाईवे 9 से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पुलिस ने आलम और उसके पुत्र दानिश को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने भुवन गोयल से 2 करोड रुपए की रंगदारी मांगी थी। डीसीपी नगर कंवर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 21 अप्रैल 2024 को भुवन गोयल ने थाना सिहानी गेट पर 2 करोड रुपए की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।