टाइगर को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!
FIR के बाद भी सोशल मीडिया पर चुनौती, वायरल वीडियो ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन
📍 उन्नाव, सोहरामऊ
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के एक ढाबे में हुई मारपीट के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस लगातार आरोपी "टाइगर" की तलाश में दबिश दे रही है। लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही टाइगर के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह खुद को पुलिस की पहुंच से दूर बताते हुए चुनौती देता नजर आ रहा है।
🔥 वायरल वीडियो में टाइगर फिल्मी अंदाज में कहता दिखाई दे रहा है— "टाइगर को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है..."
🎥 सोशल मीडिया पर सामने आए अन्य वीडियो में भी उसका दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है। कई वीडियो में वह खुलेआम शक्ति प्रदर्शन करता दिखाई देता है, जिससे इलाके में चर्चा और बढ़ गई है।
👮♂️ पुलिस सूत्रों के अनुसार, मारपीट प्रकरण में दर्ज मुकदमे के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी
Unnao, Unnao | Jun 3, 2026