प्रतापगढ़: मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय पर पिछड़ा वैश्य एकता जनपंचायत का आयोजन
शनिवार शाम 5 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय पर 'पिछड़ा वैश्य एकता जनपंचायत' आयोजित हुई। मुख्य अतिथि मुकेश साहू का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा सरकार में व्यापारियों की असुरक्षा और जीएसटी को लेकर घेराव किया। साहू ने कहा कि व्यापारियों को उचित हिस्सेदारी केवल सपा में मिली है और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।