मंझनपुर: मंझनपुर में एक व्यक्ति ने सऊदी अरब भेजने के नाम पर धोखा दिया, ₹2.5 लाख लेने के बाद भी नहीं भेजा गया, एसपी से की शिकायत
पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर सोमवार दोपहर कोखराज थाना क्षेत्र के रहने वाले पंचम ने एक शिकायती पत्र कार्यालय में देते हुए बताया है कि निधियावा गांव का रहने वाला अंकित ने ढाई लाख रुपये सऊदी अरब भेजने के नाम पर लिया है।पंचम ने बताया कि सऊदी नहीं भेज रहा है।पैसे वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। बताया कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।