सेमारी: प्रतापनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ एमडीएमए बेचने के मामले में एक माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Semri, Udaipur | Mar 29, 2024 उदयपुर शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ को लेकर कार्रवाई की है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बेचने के आरोप में एक माह से फरार वांछित आरोपी रमेश गिरी पुत्र गणेश गिरी गोस्वामी निवासी अमरपुरा खैरोदा को गिरफ्तार किया गया है।