सेमारी: परसाद पुलिस ने डेलवास रोड से 92 लीटर देशी शराब व 240 बीयर की बोतल सहित अवैध शराब परिवहन करते कार पकड़ी,चालक फरार
Semri, Udaipur | Mar 24, 2024 परसाद पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए डेलवास रोड से एक कार को पकड़ा व शराब सहित कार को जब्त किया वही चालक फरार हो गया।थाना अधिकारी व उनकी टीम ने अवैध शराब परिवहन करते हुए एक मारुति वेन कार का पिछा कर डेलवास रोड से पकड़ा।जांच करने पर मारूति कार मे 92 लीटर देशी शराब व 240 बीयर की बोतल सहित कार को जब्त किया।बताया गया की मौके से अभियुक्त कार चालक फरार हो गया।