सेमारी: रानी बोर्डर पर पुलिस ने अवैध बजरी से भरा बिना नंबर का डंपर किया जब्त
Semri, Udaipur | Mar 28, 2024 पहाड़ा थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ मय जाप्ता द्वारा दोपहर 1 बजे के करीब रानी बोर्डर पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नाकाबंदी की जा रही थी।इसी दौरान गुजरात बोर्डर की ओर से एक बिना नंबर का डंपर आया।जिसको रुकवाया जिसमे चेक करने पर डंपर में अवैध रुप से गुजरात से रानी बॉर्डर होते हुए डेरी की तरफ जा रहा था।डंपर में 24 टन अवैध बजरी भरी हुई थी।जिस पर डंपर को जब्त किया।