सेमारी: थाने के सामने नाकाबंदी मे झल्लारा टीम ने कार मे 81 बोतल अवैध अग्रेजी शराब परिवहन करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Semri, Udaipur | Mar 25, 2024 झल्लारा थाने के सामने नाकाबंदी मे कार मे 81 बोतल अवैध अग्रेजी शराब परिवहन करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया और वाहन जब्त किया।झल्लारा थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया की सुचना मिली कि एक कार जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई हो उदयपुर तरफ से आसपुर तरफ आ रही है।जिस पर पुलिस जाप्ते ने थाने के सामने नाकाबंदी मे कार मे 81 बोतल अवैध शराब व अभियुक्त को पकडा।