सेमारी: न्यू भुपालपुरा सीपीएस स्कुल के सामने कूलर के गोदाम में लगी आग,मौके पर पहुंची फायर कंट्रोल टीम,आग पर पाया काबू
Semri, Udaipur | Mar 23, 2024 न्यू भुपालपुरा सीपीएस स्कुल के सामने कूलर के गोदाम में अचानक से आग लग गई।सूचना पर फायर कंट्रोल टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।अग्निशमन केंद्र से कुल 7 फायर वाहनों को मौके पर पहुँच लगभग 15 ट्रिप डालकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा एवं समस्त फायर टीम द्वारा लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।अग्निशमन टीम की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।