शाजापुर: करोड़ों रुपए की जलकर की बकाया राशि के लिए नगर पालिका कर रही सख्ती, बड़े बकायादारो के काट रही नल कनेक्शन
आर्थिक संकट से जूझ रही नगर पालिका द्वारा अब जलकर बकायादारों से वसूली के लिए सख्ती बरती जा रही है। जिनका लंबे समय से बकाया चला आ रहा है उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बुधवार को भी नगर पालिका द्वारा नल कनेक्शन काटे गए। हालांकि जो लोग बकाया जमा कर रहे हैं उनके कनेक्शन जोड़े भी जा रहे हैं। हालांकि अभी तक महज 1 लाख रुपए के करीब ही बकाया वसूली हो पाई है।