शाजापुर: कलेक्टर ने झोंकर में सीएलएफ एवं स्वसहायता समूहों की महिला सदस्यों से की चर्चा, स्कूल में विद्यार्थियों से पढ़वाई पुस्तक
आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए सीएलएफ सदस्य एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं स्वयं आगे आएं। मशीनों का चयन करें और इसके बाद ही मशीनें खरीदें। यह बात कलेक्टर ऋजु बाफना ने बुधवार को ग्राम झोंकर में सीएलएफ एवं स्वसहायता समूहों की महिला सदस्यों से चर्चा के दौरान कही। कलेक्टर बाफना ने ग्राम झोंकर में कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तक पढ़वाई।