शाजापुर: कलेक्टर ने किया मक्सी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, भूमी से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
कलेक्टर ऋजु बाफना ने बुधवार को मक्सी के गडरोली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा मरीजों के उपचार के लिए दी जा रही सुविधाओं, दवाईयों के भण्डारण आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य केन्द्र को आवंटित भूमि से अतिक्रमण हटवाएं।