शाजापुर: शाजापुर बस स्टैंड क्षेत्र में आमजनों ने चलाया स्वच्छता अभियान, बस स्टैंड परिसर में की सफाई
शाजापुर में बुधवार को सफाई कर्मी अवकाश पर रहे। जिसके चलते बस स्टैंड क्षेत्र में आमजनों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इन लोगों के द्वारा बस स्टैंड परिसर में साफ-सफाई की गई। बस चालक और कंडेक्टरों द्वारा भी झाड़ू उठाया गया और बस स्टैंड परिसर में झाड़ू लगाई गई। इसमें माैके पर नगर पालिका के स्वच्छता अभियान से जुड़े लोग भी माैजूद रहे।