शाजापुर: विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव पहुंचे जनपद पंचायत कार्यालय शाजापुर, सीईओ के प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव जनपद पंचायत कार्यालय शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला पंचायत सीईओ के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आवेदनों के निराकरण, न्यायालय द्वारा बहाल किए गए ग्राम रोजगार सहायकों को पुनः कर्तव्य स्थल पर कार्य करने हेतु आदेश जारी किए जाने के साथ करीब दर्जनभर मांग शामिल है।