शाजापुर: शाजापुर वार्ड क्रमांक 28 में गंदे नाले का पानी तालाब के पानी को कर रहा दूषित,बीमारियों का बढ़ रहा खतरा
शाजापुर: वार्ड क्रमांक 28 में गंदे नाले का पानी तालाब के पानी को कर रहा दूषित। वार्ड क्रमांक 28 में बने तालाब में कॉलोनी के गंदे नाले का पानी मिल रहा है। जिसके कारण तालाब का पानी दूषित हो रहा है। बता दें कि तालाब के पानी से काशी नगर कमरदीपुरा, चौबदारवाडी, मनिहारवाडी, सहित और भी कई क्षेत्रों का जल स्तर बढ़ता है। गंदा पानी मिलने के कारण बीमारीया बढ़ सकती ह।