चीनोर: स्वामित्व योजना के बाकी काम तेज़ी से पूरे कराने ग्रामीण इलाकों में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर मैदानी समीक्षा तेज, शेष कार्य समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर। स्वामित्व योजना के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चीनौर, रिछारी कला सहित अधिकारियों ने विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां भी कराई।