हरदोई: हरियावां क्षेत्र में मैंगो जूस के पैसे मांगने पर ठेला संचालक पर हुआ हमला, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | May 23, 2026 हरियावां के शाहपुर विनौरा गाँव के रहने वाले खुशीराम कश्यप गांव में ठेले पर मैंगो जूस बेचने का काम करते हैं।शुक्रवार शाम वह हरियावां बाजार में जूस की बिक्री कर रहे थे। इसी दौरान चार युवक उनके ठेले पर पहुंचे और मैंगो जूस पिया। जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो उसको बुरी तरह मारापीटा जिसका वीडियो वायरल हुआ है।