पाली: ग्राम ऐरावनी को जाने वाली मुख्य सड़क का पुल भारी बारिश के कारण टूटा, आवाजाही पूरी तरह से बंद, लोग परेशान
Pali, Lalitpur | Jul 9, 2026 बुधवार रात्रि के समय हुई मूसलाधार बारिश के चलते ग्राम ऐरावनी को जाने वाली सड़क का पुल लगभग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते आवाजाही बंद हो गई। उक्त मामले में ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर के समय जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान लेते हुए आवाजाही की व्यवस्था सुचारु कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।