भीलवाड़ा: मलाण भूमि मुआवजा विवाद पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, ट्रस्ट-यूआईटी की मिलीभगत के लगाए आरोप
भीलवाड़ा की मलाण गांव की अवाप्त खातेदारी भूमि के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों और सहखातेदारों ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि श्री चारभुजा जी मंदिर मलाण की भूमि के बदले मिलने वाले भूखंड मुआवजे के मामले में कथित रूप से एक ट्रस्ट और नगर विकास न्यास (यूआईटी)