कैराना: नाहिद कॉलोनी से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
नाहिद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कॉलोनी के ही मन्नु, उसका पिता नूरु व बहन कुन्नी उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घर में रखे आभूषण और 20 हजार रुपए भी साथ ले गए हैं। पीड़ित ने पुत्री के साथ होने की आशंका जताई है। पुलिस ने किशोरी व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।