बंजरिया: चैलाहा टाल से रविवार से लापता युवक का शव मंगलवार को चैलाहा कोठी से मिला, पुलिस जांच में जुटी
चैलाहा टाल से रविवार से लापाता युवक का शव मंगलवार चैलाहा कोठी से बरामद हुआ,पुलिस जांच में जुटी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई। वही थानाध्यक्ष की अगुवाई में घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। मृतक चैलाहा टाल वार्ड 11 निवासी शेख मजूदी का पुत्र इश्तेयाक आलम था। रविवार मजदूरी के लिए निकला था।