पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री लेसी सिंह ने कहा- स्मार्ट मीटर को लेकर विपक्ष के नेता भ्रम फैला रहे हैं
स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार कभी विपक्षी नेताओं के द्वारा तो कभी आम लोगों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसे लेकर जब बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर विपक्ष के नेता भ्रम फैला रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को जो भी शिकायत थी उसे दूर कर दिया गया है।