जांजगीर: करही गोलीकांड में इंसाफ की मांग तेज, विधायक व्यास कश्यप से मिले पीड़ित परिजन
बिर्रा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम करही में 23 अप्रैल की आधी रात हुई गोलीबारी की घटना के बाद पीड़ित परिवार अब इंसाफ की तलाश में भटक रहा है। हमले में युवक आयुष कश्यप की मौत हो गई थी, जबकि उसका छोटा भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना के अनुसार रात करीब 12:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और सो रहे दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।