पन्ना: रत्नगर्भा पन्ना ने फिर उगला नायाब हीरा नोएडा की महिला की चमकी किस्मत, खदान से निकला 6.54 कैरेट का बेशकीमती हीरा!
Panna, Panna | Jun 19, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने नोएडा की मीणा सिंह को रातों-रात लखपति बना दिया। उन्हें जरुआपुर की खदान से 6.54 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये है। उनके पति राणा सिंह को अब तक 15 हीरे मिल चुके हैं। सरकारी नियमों के तहत इस हीरे को आगामी नीलामी में बेचा जाएगा।