पूरनपुर: शेरपुर कला में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भ गिरने का आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर,कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में गर्भवती महिला से मारपीट कर गर्भ गिराने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता साहिबा पत्नी अमजद खां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार साहिबा का निकाह करीब चार माह पूर्व अमजद पुत्र वली हसन निवासी शेरपुर कलां से हुआ था। आरोप है कि पति की पूर्व पत्नी आसमा और उसके भाई जुनैद, जावेद सहित अन्य परिज