चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में शौच के दौरान गिरे अधेड़ की गर्दन में घुसा कांच, हालत गंभीर
चक्रधरपुर टोकलो थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर पंचायत अंतर्गत सनाईकुटी गांव में सोमवार शाम को शौच के लिए चारमोड से करीब 300 फीट दूर गए 45 वर्षीय जुनु गागराई गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरने के दौरान गर्दन में लगा कांच उनके शरीर में घुस गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।