कुचायकोट: थाना क्षेत्र के दलेया गांव में मामूली बात पर विवाद, 4 महिलाओं समेत 5 घायल
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत डलेया गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में चार महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में अंकित कुमार, चिंता देवी, अंजली कुमारी, अंजू कुमारी और बंधन कुमारी शामिल है जख्मी सभी लोग अपने परिजन के साथ कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आज रविवार को दोपहर करीब 1 बजे उपचार कराए।