ललितपुर: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की टक्कर से हुई अज्ञात महिला की मौत, मृतका की पहचान महरौनी निवासी सबीना के रूप में हुई
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर के समय पटरियों को पार करते समय बीना की ओर से आ रही मालगाड़ी की टक्कर से एक अज्ञात महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी। उक्त मामले में जीआरपी ने आम लोगों से अज्ञात मृत महिला की शिनाख्त में सहयोग की अपील की थी। जहां घटना के लगभग 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद मृतका की पहचान महरौनी निवासी सबीना के रूप में हुई है।