जमुई: दीघोई गांव से टाउन थाना की पुलिस ने मारपीट मामले के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jamui, Jamui | Aug 20, 2024 मारपीट मामले के एक अभियुक्त को टाउन थाना की पुलिस ने दीघोई गांव से गिरफ्तार किया है। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार की दोपहर बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीघोई गांव निवासी उमेश कुमार यादव के रूप में हुई है।