सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के रहंक गाँव में दबंग व्यक्ति ने युवक पर किया हमला, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के रहंक गांव में एक दबंग व्यक्ति ने एक युवक के सिर में रोटी बनाने वाले तवे से हमला कर उसे घायल कर दिया। तथा उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।