जहानाबाद: जहानाबाद में गौ सम्मान अभियान को लेकर साध्वी निष्ठा दीदी का आगमन, 5 लाख हस्ताक्षर जुटाने का आह्वान
जहानाबाद शहर स्थित माता मंडेश्वरी दरबार में शनिवार को साध्वी निष्ठा दीदी पहुंचीं। 27 जुलाई 2026 को गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की तैयारी को लेकर बैठक हुई। साध्वी दीदी ने जिले से 5 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा। गौशाला सचिव प्रकाश मिश्रा समेत सैकड़ों गौभक्तों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।