टीकमगढ़: करमासन घाट के पास बाइक की टक्कर से तीन लोग हुए घायल,सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
करमासन घाट के पास तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए।बताया गया कि लड़वारी गाव निवासी रवि नाम का युवक अपने माता पिता के साथ बाइक से अपने गाव से टीकमगढ़ की ओर आ रहा था,रास्ते में करमासन घाट के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीनों घायल हो गए।तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया,जहां उनका उपचार किया जा रहा है।